जमीन सम्बन्धी मामलों में पुलिस व राजस्व की टीम बना करे कार्रवाई:जिलाधिकारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सभी थानों पर आयोजित किया गया “थाना समाधान दिवस”

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद के समस्त थानों पर “थाना समाधान दिवस” का आयोजन किया गया । जिलाधिकारी बीएन सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा कोतवाली रॉबर्ट्सगंज पर आयोजित समाधान दिवस के अवसर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

इसके साथ ही जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रूप से प्रकरण का निस्तारण किया जाए, जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके। वही जनपद में अन्य थानो पर समस्त राजपत्रित अधिकारी व थाना प्रभारी द्वारा सम्बन्धित थानों पर थाना समाधान दिवस के अवसर पर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर कुछ का मौके पर निस्तारण किया गया तथा कुछ के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया।

इस दौरान थाना प्रभारी सत्येंद्र राय,चौकी प्रभारी संजय सिंह,संतोष सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?