मतदाता सूची का मिलान पूरी पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित करें: जिला निर्वाचन अधिकारी

IMG 20261116 WA0012
IMG 20261116 WA0012

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

भारत निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने पर दिया जोर

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में मतदाता सूची के मिलान के संबंध में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मतदाता सूची के मिलान की प्रक्रिया पूरी गंभीरता, सजगता एवं जिम्मेदारी के साथ सुनिश्चित की जाए। मतदाता सूची का मिलान निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से किया जाए, जिससे मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि की संभावना न रहे।

उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की मंशा है कि मतदाता सूची शुद्ध, अद्यतन एवं पारदर्शी हो तथा पात्र मतदाताओं के नाम सूची में सम्मिलित रहें। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए सभी अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर मतदाता सूची के मिलान की कार्रवाई समयबद्ध ढंग से पूर्ण करें।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि मतदाता सूची के मिलान के दौरान विशेष सावधानी बरती जाए तथा प्रत्येक स्तर पर कार्यों की नियमित समीक्षा की जाए। सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करें। निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया एवं दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी कार्यों में शुद्धता एवं पारदर्शिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए सभी संबंधित अधिकारी पूरी तत्परता से अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं विश्वसनीय बनाया जा सके।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वागीश कुमार शुक्ला, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप पटेल, उप जिलाधिकारी सदर आशीष त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी घोरावल विशाल सिंह, उप जिलाधिकारी ओबरा रवि पासवान, उप जिलाधिकारी दुद्धी अशोक कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1566
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?