अधिवक्ताओं ने सदर तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद के सदर तहसील में आज सोनभद्र बार एसोसिएशन के द्वारा तहसीलदार का स्थानांतरण कर उनके न्यायिक व प्रशासनिक कार्य का जाँच कराये जाने सम्बन्धित पत्रक जिलाधिकारी को दिया गया साथ ही साथ जब तक तहसीलदार सदर का स्थानांतरण नहीं होता उनके न्यायालय के बहिष्कार का भी निर्णय लिया गया।

बता दें कि 16 नवम्बर को तहसीलदार सदर के खिलाफ भ्रष्टाचार से सम्बन्धित सम्पूर्ण समाधान दिवस में मण्डलायुक्त के समक्ष शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया था किन्तु अब तक कोई कारवाई न होने के कारण अधिवक्ता और वादकारी में क्षोभ व्याप्त है।जिसके कारण उनके न्यायालय का अनिश्चित कालीन बहिष्कार होना सुनिश्चित है।

सोनभद्र बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय ने बताया कि जब तक तहसीलदार का स्थानांतरण अन्य जगह नही हो जाता तब तक उनके न्यायालय का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया है।

इस दौरान अधिवक्ताओं द्वारा तहसीलदार का विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी किया गया।

प्रदर्शन के दौरान राकेश शरण मिश्र ने बताया कि सदर तहसील आदर्श तहसील है जहाँ भ्रष्ट अधिकारी का होना सरकार के पारदर्शिता पर कुठाराघात है।

इस मौके पर विनोद कुमार शुक्ल, मनीष चतुर्वेदी, शक्ति सेन, योगेश द्विवेदी, पवन सिंह,पंकज सिंह यादव, सुनील सिंह,वीरेंद्र सिंह, अखिलेश पाण्डेय आदि अधिवक्ता मजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?