म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख के आवास पर निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर,

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हर महीने 21 तारीख को लगेगा कैंप,सैकड़ों ग्रामीणों को मिला चश्मा

म्योरपुर/सोनभद्र। श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट जानकीकुंड चित्रकूट द्वारा सोमवार को ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड़ के आवास पर निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर लगाया गया। शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों की आंखों की जांच कर निःशुल्क चश्मा दिया गया।जांच कर रहे डॉ. मनीष त्रिपाठी ने बताया कि 40 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में नजदीक से पढ़ने में दिक्कत की समस्या ज्यादा मिली। ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड़ ने कहा कि यह आदिवासी-वनवासी बाहुल्य क्षेत्र है, यहां लोग पैसे के अभाव में आंखों की जांच नहीं करा पाते, जिससे मोतियाबिंद बढ़ जाता है। इसी को देखते हुए ट्रस्ट के सोनभद्र-मिर्जापुर प्रभारी हेमराज यादव से संपर्क कर शिविर लगवाया गया। जिन गरीबों को मोतियाबिंद है, उन्हें ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क चित्रकूट ले जाकर ऑपरेशन कराकर घर तक वापस छोड़ा जाएगा। उन्होंने घोषणा की कि अब हर महीने 21 तारीख को उनके आवास पर नेत्र शिविर लगाया जाएगा और भविष्य में अन्य विभागों के डॉक्टरों को भी बुलाने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान समाजसेवी सुनील कुमार, राम अवतार, राम रतन, रवींद्र अग्रहरी, पवन जायसवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1
वोट करें
  1. सोनभद्र के चार विधानसभा में कौन सा दल आगे चल रहा है ।