कोलड़ीहा में गूंजा ‘नमो सेवा – अनकही कहानियां’ का संदेश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगो को किया जागरूक

घोरावल, सोनभद्र। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत शिवद्वार मण्डल के ग्राम कोलड़ीहा में सोमवार को ‘नमो सेवा – अनकही कहानियां’ विषयक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
कलाकारों ने प्रभावशाली अभिनय और संवादों के माध्यम से सेवा भावना, सामाजिक सरोकार, स्वच्छता और जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश दिया। ग्रामीणों ने तालियों से प्रस्तुति की सराहना की। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम में शिवद्वार मण्डल अध्यक्ष विमलेश चौबे, मण्डल उपाध्यक्ष यादवेंद्र शुक्ल, ग्राम प्रधान हृदय नाथ चौरसिया, पिछड़ा मोर्चा मण्डल संयोजक नीरज चौरसिया, मण्डल मंत्री रामनिहोर गुप्ता, धर्मपाल सिंह और कोलड़ीहा बूथ अध्यक्ष कांता चौकीदार सहित भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने कहा कि नुक्कड़ नाटक जनसंवाद का प्रभावी माध्यम है। सरल और रोचक तरीके से सामाजिक संदेश गांव-गांव तक पहुंचता है और सहभागिता बढ़ती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1
वोट करें
  1. सोनभद्र के चार विधानसभा में कौन सा दल आगे चल रहा है ।