पीएम मोदी के जन्मदिवस पर प्रतिभा सम्मान समारोह, किसानों से लेकर खिलाड़ियों तक हुए सम्मानित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

डीआर ड्रीम्स पैलेस में जुटे मंत्री, विधायक और भाजपा पदाधिकारी

सोनभद्र। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर मंगलवार को राबर्ट्सगंज के गेंगुआर स्थित डीआर ड्रीम्स पैलेस में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें किसान, छात्र, अधिवक्ता, साहित्यकार, चिकित्सक, खिलाड़ी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सहित विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि व जनपद प्रभारी मंत्री/प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान सराहनीय पहल है, इससे अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलती है।
विशिष्ट अतिथि व समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव गोंड़ ने कहा कि सोनभद्र की प्रतिभाओं ने अपनी अलग पहचान बनाई है, उनका सम्मान नई पीढ़ी को प्रेरित करेगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता ने कहा कि समाज के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वालों को सम्मानित करना गौरव की बात है। काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री अजीत रावत ने कहा कि ऐसे आयोजन सकारात्मक माहौल बनाते हैं।
कार्यक्रम संयोजक व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वालों को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया है। संचालन पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने किया।
इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह, भाजपा क्षेत्रीय मंत्री रामसुंदर निषाद, भाजपा नेता ओमप्रकाश त्रिपाठी, शीतला आचार्य, विनोद चौबे, पूनम सिंह, पुष्पा सिंह, कुसुम शर्मा, डॉ. कुसुमाकर श्रीवास्तव, डॉ. प्रशांत शुक्ला, अमन वर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1
वोट करें
  1. सोनभद्र के चार विधानसभा में कौन सा दल आगे चल रहा है ।