पुलिस की पहल से प्रेमी युगल का विवाह संपन्न, हनुमान मंदिर में लिए सात फेरे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर पुलिस की सराहनीय पहल से मंगलवार को एक प्रेमी युगल विवाह बंधन में बंध गया। म्योरपुर स्थित हनुमान मंदिर में दोनों ने माता-पिता और परिजनों की मौजूदगी में जयमाल डालकर विवाह किया। इसके बाद नवविवाहिता अपने पति के साथ ससुराल चली गई।
बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का तीन वर्षों से प्रेम संबंध बभनी थाना क्षेत्र के बरवाटोला गांव निवासी स्वजातीय युवक से था। युवक युवती के गांव अपनी रिश्तेदारी में आता-जाता था, इसी दौरान दोनों में प्रेम हो गया। आरोप है कि विवाह के वादे पर शारीरिक संबंध बनने के बाद युवक मुकर गया। युवती के पिता ने युवक के पिता से कई बार मिन्नत की, लेकिन उन्होंने विवाह से इंकार कर दिया।
निराश होकर पिता-पुत्री ने पुलिस की शरण ली। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने युवक और उसके पिता को थाने बुलाकर दोनों पक्षों को समझाया-बुझाया और विवाह के लिए राजी किया।
पूर्व ग्राम प्रधान किरवानी शिव प्रसाद व दोनों पक्षों के परिजनों की उपस्थिति में मंदिर में विवाह संपन्न हुआ। इस जोड़े को एक धागे में पिरोने में पुलिस की भूमिका की ग्रामीणों ने सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1
वोट करें
  1. सोनभद्र के चार विधानसभा में कौन सा दल आगे चल रहा है ।