चित्रकला प्रतियोगिता में विजेता सम्मानित
म्योरपुर, सोनभद्र। विकास खण्ड म्योरपुर स्थित सभागार में मंगलवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत जागरूकता एवं जनकल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही छात्र-छात्राओं की चित्रकला एवं पोस्टर प्रतियोगिता प्रदर्शनी लगाई गई।
पोस्टरों के माध्यम से जल संरक्षण, सड़क सुरक्षा, स्वच्छ विद्यालय, नशा मुक्ति, प्लास्टिक मुक्त समाज, रक्तदान, बेटी बचाओ, पेड़ लगाओ और जीव दया जैसे विषयों पर संदेश दिया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लाक प्रमुख मान सिंह गोंड़ ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना सबकी जिम्मेदारी है।
जिला पंचायत सदस्य सुषमा सिंह गोंड़ ने बच्चों से नशे से दूर रहने का आह्वान किया, वहीं बीडीओ रामविशाल चौरसिया ने शिक्षा, अनुशासन और संस्कार पर जोर दिया।
विजेता छात्र-छात्राएं –
प्रथम स्थान खुशी (कम्पोजिट खैराही), क्वीनलवली (देवरी), नैन्सी (मून स्टार), मुकेश (काचन), नीलेश (पिपरी)
द्वितीय स्थान विकास (काचन), मुस्कान (गड़िया), सोनम (बभनडीहा)
तृतीय स्थान शंकर सिंह (रासपहरी), अर्पन (मून स्टार)
सांत्वना हिमांशु (डड़िहरा), शीला कुमारी (गड़िया)
संचालन रजनीश श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर सुनील प्रजापति, मोहरलाल खरवार, रणजीत पनिका, विकास दूबे, सौरभ सिंह, अजय गुप्ता सहित अधिकारी, शिक्षक व छात्र मौजूद रहे।








