बघाडू के जिन्दवा टोला में प्रबोधन यात्रा का आयोजन, ग्रामसभा स्वावलंबन का दिया संदेश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दुद्धी, सोनभद्र। विकासखंड दुद्धी के ग्राम पंचायत बघाडू के जिन्दवा टोला में मंगलवार को बनवासी सेवा आश्रम गोविंदपुर की ओर से प्रबोधन यात्रा का आयोजन किया गया।
यात्रा की अध्यक्षता राजेंद्र प्रसाद ने की। उन्होंने ग्रामीणों को ग्रामसभा, ग्राम स्वराज और स्वावलंबन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह यात्रा गांधी-विनोवा की स्मृति में ग्राम स्वराज की दिशा में एक पहल है। गांव के विकास और उन्नति पर भी चर्चा की गई।
सुमन देवी ने सरकार द्वारा दिए गए शौचालयों के उपयोग और नशे से दूर रहने का आह्वान किया। संचालन रामअवध ने किया।
इस मौके पर जगजीवन राम, रामअवध प्रसाद, प्रशांत, विजय, उमेश, गीता, संगीता, मुन्नी देवी, सोनवा देवी, उर्मिला सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1
वोट करें
  1. सोनभद्र के चार विधानसभा में कौन सा दल आगे चल रहा है ।