एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण से पहले मुआवजे को बुलंद की मांग

Oplus_131072

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

किसानों ने कलेक्ट्रेट में किया विरोध प्रदर्शन

सोनभद्र। प्रस्तावित विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण से पहले उचित मुआवजा और परिसंपत्तियों के आकलन में पारदर्शिता की मांग को लेकर सोमवार को किसानों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपकर बाजार मूल्य के आधार पर मुआवजा देने की मांग उठाई।
सोनभद्र किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में पहुंचे किसानों ने कहा कि विकास के साथ प्रभावित किसानों के हितों की रक्षा भी जरूरी है। प्रभावित गांवों में ग्राम सभाओं के माध्यम से किसानों के हितों पर चर्चा की जा रही है।
किसानों ने मांग की कि अधिग्रहित भूमि का मुआवजा वर्तमान बाजार मूल्य के आधार पर तय किया जाए और मूल्यांकन प्रस्तावित उपयोग को ध्यान में रखकर हो। भूमि व परिसंपत्तियों के आकलन में आरआर रूल का शत-प्रतिशत अनुपालन, मुआवजे का समय-समय पर पुनर्मूल्यांकन और आपत्तियों का सक्षम अधिकारी से निस्तारण कराया जाए।
प्रदर्शन में राम बहादुर सिंह, फिरोज खान, सदानंद, ज्योति जंग सिंह, सत्येंद्र पाठक, डॉ. ओपी मौर्य, रामप्रवेश, बाबू नंदन यादव, बाबूलाल, अंकित पाठक, गौरी शंकर सिंह, अमित जायसवाल, बलवंत, रामाशीष, नवीन समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Leave a Comment

1542
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?