गवर्नमेंट ग्रांट भूमि के अधिकार को लेकर ग्रामीणों ने भरी हुंकार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार

O- मूल निवासी अधिकार मंच की पिपरहवा व सलैयाडीह बाजार में बैठक

कोन (सोनभद्र)। विकासखंड के ग्राम पंचायत पड़रक्ष के पिपरहवा और सलैयाडीह बाजार में रविवार को मूल निवासी अधिकार मंच की ओर से ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गवर्नमेंट ग्रांट भूमि सहित ग्रामीणों से जुड़े विभिन्न भूमि अधिकारों और अन्य समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान ग्रामीणों ने समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए संगठित होकर व्यापक आंदोलन शुरू करने की हुंकार भरी।बैठक में वक्ताओं ने कहा कि अगोरी,दुद्धी एवं सिंगरौली परगना में भारी पैमाने पर गवर्नमेंट ग्रांट एवं वर्ग 1-ख में दर्ज भूमि पर भौमिक अधिकार नहीं मिलने से किसानों को अपनी भूमि से जुड़े कई अधिकारों और सरकारी सुविधाओं का लाभ लेने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। खाद-बीज, कृषि संबंधी सुविधाओं, बैंकिंग कार्यों सहित अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं में खतौनी की स्थिति बाधा बन रही है।

वक्ताओं ने कहा कि के गांवों में भूमि अधिकार का यह सवाल केवल किसी एक परिवार या गांव की समस्या नहीं, बल्कि बड़ी संख्या में ग्रामीणों से जुड़ा सामूहिक मुद्दा है। इसके समाधान के लिए पुराने राजस्व अभिलेखों, गवर्नमेंट ग्रांट, वन बंदोबस्त और वर्तमान खतौनी की स्थिति की जांच कर पात्र ग्रामीणों को भौमिक अधिकार दिए जाने की मांग की गई। ग्रामीणों ने एकजुट होकर अपने भूमि अधिकारों की लड़ाई को व्यापक जन आंदोलन का रूप देने का संकल्प लिया।

बैठक की अध्यक्षता बच्चा यादव ने की। बैठक को संयोजक अधिवक्ता धर्मेंद्र सिंह, अगोरी प्रधान रामप्रताप साहनी,विजय यादव,महेश जायसवाल,अवधेश राय,राजकुमार यादव,गोपाल यादव,शिव कुमार गुप्ता,गोविन्द यादव एवं बीडीसी जितेन्द्र पासवान आदि ने सम्बोधित किया। बैठक में भारी संख्या में मूल निवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?