नौगढ़ में सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा मंडल की कार्यशाला आयोजित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ भाजपा मंडल की मंडल कार्यशाला शनिवार को मंडल अध्यक्ष सर्वजीत सिंह खरवार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। कार्यशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ को लेकर कार्यकर्ताओं को कार्यक्रमों एवं जिम्मेदारियों की जानकारी दी गई।

मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत 13 कार्यक्रम आयोजित होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने सेवा के भाव को जन-जन तक पहुंचाते हुए इसे शासन की संस्कृति बनाया है। अंत्योदय, राष्ट्र प्रथम और सुशासन की भावना उनके सार्वजनिक जीवन का आधार रही है।

मंडल अध्यक्ष सर्वजीत सिंह खरवार ने बताया कि अभियान का पहला कार्यक्रम ‘आशीर्वाद का दीया’ 17 सितंबर को आयोजित होगा। इसके तहत मंदिरों, घाटों, पंचायत भवनों, सामुदायिक केंद्रों, पीएम कॉलोनियों, शैक्षिक संस्थानों सहित अन्य स्थानों पर सामूहिक दीप प्रज्वलन किया जाएगा। बूथ समितियों के सदस्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों के घर जाकर दीप प्रज्वलन के लिए आह्वान करेंगे।

निवर्तमान मंडल अध्यक्ष ने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभानी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हुए जनहित और विकास कार्यों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाई जानी चाहिए।

कार्यशाला में पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम श्रीवास्तव, राजेश केसरी, राम वृक्ष कोल, राजेंद्र यादव, अरविंद कुमार तिवारी, पुरुषोत्तम राय, राम जी केसरी, मुस्तकीम अहमद, लाल बरत कनौजिया, शंभू प्रजापति, शांता मोदनवाल, संत कुमार पांडे, अरुण सिंह चेरो, मुलायम यादव, सुदर्शन चौहान, बेचई राम, वीरेंद्र चौहान, नागेंद्र खरवार, राहुल खरवार, बलवंत कोल सहित दर्जनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन मंडल मंत्री आशीष कुमार मौर्य ने किया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1566
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?