सीएस पाण्डेय
पुराने आवास की छत मरम्मत के दौरान हुआ हादसा
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया भर्ती,हालत गम्भीर
बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय विकास खण्ड बभनी के घसिया टोले में आवास का छत गिरने से श्रमिक घायल हो गया।घायल श्रमिक को ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जहाँ चिकित्सको ने उसकी हालत गम्भीर बताया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बभनी गांव के घसिया टोले में शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे रामु के खेत में बने पुराने जर्जर आवास को तोडने पहुंचे श्रमिक सजीवन उर्फ कल्लू पुत्र स्व. रामटहल निवासी बभनी खैर टोला छत के ऊपर चढ़ कर तोड़ रहा था की तभी अचानक जर्जर छत गिर गया और श्रमिक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल श्रमिक को ग्रामीणों की मदद से एम्बुलेंस की मदद से बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।जहाँ चिकित्सको ने उसकी हालत गम्भीर बताई गई।
वही इस घटना के बाद क्षेत्र में अफरा तफरी मच गया।






