अमित मिश्रा
कार सहित बरामद शराब की पुलिस ने पांच लाख रुपये बताई कीमत
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद की सीमा से लगे बिहार राज्य में शराब बन्दी होने के कारण शराब तस्करो ने जिले को शराब तस्करी के लिए महफूज रास्ता बनाया है तो वही जनपद पुलिस अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध कड़ा प्रहार किया है। बुधवार को पिपरी थाना पुलिस ने एक लग्जरी कार सहित लगभग 05 लाख रुपये कीमत की अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तीन तस्करो को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में थानाध्यक्ष पिपरी राजेश चौबे के टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।
प्रकरण- पिपरी थाना पुलिस द्वारा चेकिंग एवं गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर रनटोला क्षेत्र में एक संदिग्ध फिएट कार संख्या BR01AS8250 को घेराबंदी कर पकड़ा गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। वही मौके से 03 शराब तस्करो को गिरफ्तार किया गया। यह सभी मध्य प्रदेश से शराब लाकर बिहार में ऊँचे दामों पर बिक्री करने हेतु परिवहन कर रहे थे।
कार्यवाही- इन शराब तस्करो के विरुद्ध धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर बरामद वाहन को धारा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज किया गया। इन सभी गिरफ्तार आरोपियो को न्यायालय रवाना किया गया।
नाम आरोपी :- 1. गोलू कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी सोभी चक थाना पिपरा जनपद पलामू (झारखण्ड), उम्र करीब 24 वर्ष।
2. जय प्रकाश कुमार पुत्र विजय कुमार सिंह निवासी पिठौरा थाना पिपरा जनपद पलामू (झारखण्ड), उम्र करीब 28 वर्ष।
3. हंशराज कुमार पुत्र तारा सिंह निवासी बेनीगढ़ थाना टडवा जनपद औरंगाबाद (बिहार), उम्र करीब 33 वर्ष।
बरामद :- 01 फिएट कार संख्या BR 01 AS 8250
, ICONiQ White 180 ML कुल 480 शीशी (10 पेटी)
Royal Stag 375 ML कुल 48 शीशी (02 पेटी)
Blender’s Pride 375 ML कुल 24 शीशी (01 पेटी)
Signature Premier Grain Whisky 180 ML कुल 48 शीशी (01 पेटी) कुल 14 पेटी लगभग 121.860 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब , 03 एंड्रॉयड मोबाइल फोन। जिसकी वाहन सहित बरामद माल की कुल अनुमानित कीमत लगभग 05 लाख रुपये।
पुलिस टीम में : थानाध्यक्ष राजेश जी चौबे, उप निरीक्षक जितेन्द्र, राजेश पासवान, मोहन खरवार, शिवबदन राम, रामजीत यादव, अजीत कुमार, कृष्णा यादव शामिल रहे।






