गैंगस्टर एक्ट में 9.10 लाख की एक वाहन कुर्क

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बभनी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 9.10 लाख रुपये कीमत की महिन्द्रा XUV 500 वाहन को कुर्क किया है।


पुलिस के अनुसार वाहन संख्या OD15L-0495 मो. सरताज पुत्र मो. बब्बू निवासी मुंडेरा मंडी गेट, नीमसराय, थाना धूमनगंज, जनपद प्रयागराज के नाम पंजीकृत है। उक्त कार्रवाई जिला मजिस्ट्रेट सोनभद्र द्वारा निर्गत आदेश के अनुपालन में गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत की गई।


बताया गया कि आरोपी के खिलाफ थाना बभनी में एनडीपीएस एक्ट एवं गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं। वाहन पहले से ही एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में थाना बभनी पर दाखिल था, जिसे 20 मई को विधिक प्रक्रिया के तहत कुर्क कर लिया गया।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक दिन्नू प्रसाद यादव, थानाध्यक्ष रविकांत मिश्रा तथा कांस्टेबल रंजीत पाल शामिल रहें।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1554
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?