65 लाख के 336 खोए मोबाइल बरामद किए, 66 पीड़ितों के 27 लाख रुपये लौटाए

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

एएसपी ने मोबाइल स्वामियों को सौंपे, साइबर ठगी पर त्वरित कार्रवाई से मिली बड़ी सफलता

सोनभद्र। साइबर अपराधों की रोकथाम व खोए मोबाइल की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान में सोनभद्र पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में CEIR पोर्टल के माध्यम से मार्च 2026 से अब तक कुल 336 खोए मोबाइल फोन बरामद कर स्वामियों को लौटाए गए। इनकी अनुमानित कीमत करीब 65 लाख रुपये है।
सर्विलांस सेल, एसओजी टीम व थानों की संयुक्त टीमों ने तकनीकी विश्लेषण व मॉनिटरिंग कर मोबाइल ट्रेस किए। अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रूणवाल ने पीड़ितों को मोबाइल वितरित किए। इससे पहले फरवरी 2026 में भी 151 मोबाइल बरामद कर लौटाए गए थे।
वहीं साइबर अपराध के खिलाफ अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक नोडल साइबर क्राइम अनिल कुमार के मार्गदर्शन व सीओ पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई की। 12 मार्च 2026 से अब तक साइबर ठगी से प्रभावित 66 पीड़ितों की कुल 27,26,442 रुपये की धनराशि उनके बैंक खातों में वापस कराई गई। इसके अलावा 1 फरवरी से 11 मार्च 2026 के बीच 86 पीड़ितों के 35,86,160 रुपये भी लौटाए जा चुके हैं।
पुलिस ने यह सफलता NCRP पोर्टल पर निगरानी, साइबर हेल्पलाइन 1930 पर त्वरित संज्ञान, संदिग्ध खातों को होल्ड कराने व बैंकों से समन्वय के जरिए हासिल की।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?