नौगढ़ कस्तूरबा विद्यालय में छात्राओं ने शिक्षिका पर प्रताड़ना का आरोप लगाया, परिजनों और ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में छात्राओं ने एक शिक्षिका पर प्रताड़ना और मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। रविवार सुबह इस घटना के सामने आने के बाद विद्यालय परिसर में हंगामा हो गया, जिसके बाद छात्राओं के परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

छात्राओं का आरोप है कि संबंधित शिक्षिका उनसे निजी कार्य करवाती थीं। विरोध करने पर उन्हें डांटा जाता और प्रताड़ित किया जाता था। कक्षा 10 की एक छात्रा के साथ कथित मारपीट की सूचना के बाद यह मामला और बढ़ गया।

घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग विद्यालय परिसर में शिक्षिका से बातचीत करते दिख रहे हैं। हालांकि, इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
विद्यालय की वार्डन ने मामले की गंभीरता को स्वीकार करते हुए बताया कि छात्राओं की शिकायतों के बारे में उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।

ग्रामीणों और अभिभावकों ने इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष रामचंद्र राम ने भी प्रशासन से छात्राओं की सुरक्षा से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लेने और तत्काल कार्रवाई करने की अपील की है।

फिलहाल, स्थानीय प्रशासन और शिक्षा विभाग ने मामले की जांच शुरू करने की बात कही है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?