भाजपा कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी, बोले- सशक्तिकरण के लिए बिल जरूरी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

महिला आरक्षण बिल पास कराने की मांग को लेकर म्योरपुर में भाजपा की महिला आक्रोश रैली

म्योरपुर, सोनभद्र। महिला आरक्षण बिल पास न होने के विरोध में म्योरपुर क्षेत्र में महिलाओं का आक्रोश खुलकर सामने आया। म्योरपुर पंचायत भवन के पास भारतीय जनता पार्टी मंडल म्योरपुर के तत्वावधान में महिला आक्रोश रैली का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। रैली के दौरान महिलाओं ने केंद्र व राज्य सरकार से महिला आरक्षण बिल को शीघ्र पास कराने की मांग उठाई और इसके समर्थन में जोरदार नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए यह बिल अत्यंत आवश्यक है और इसके लागू होने से महिलाओं को राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व मिलेगा। कार्यक्रम में भाजपा की जिला महामंत्री शारदा खरवार ने कहा कि महिलाओं को अधिकार दिलाने के लिए पार्टी लगातार प्रयासरत है और यह आंदोलन उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मंडल अध्यक्ष रणजीत पनिका ने भी महिलाओं की भागीदारी को सराहते हुए इसे सामाजिक बदलाव की दिशा में अहम बताया। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष सरस्वती देवी, रेखा देवी, मंडल मंत्री इंगुरफूल, सीता देवी, राजकुमारी, मंडल उपाध्यक्ष दिनेश गुप्ता, मंडल कार्यसमिति सदस्य होरीलाल पासवान तथा मंडल महामंत्री आशीष अग्रहरी सहित कई कार्यकर्ता व स्थानीय महिलाएं उपस्थित रहीं।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?