भाजपा की जिला कार्यसमिति बैठक संपन्न, 17-18 मई को होगा जिला प्रशिक्षण वर्ग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विचारधारा की विजय के लिए कार्यकर्ताओं से समर्पण का आह्वान

सोनभद्र। रविवार को भाजपा जिला कार्यालय पर जिला कार्यसमिति एवं योजना बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि जिला प्रशिक्षण वर्ग के जिला प्रभारी संजय पटेल व जिला प्रभारी अनिल सिंह मौजूद रहे। बैठक का शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल ने व संचालन जिला महामंत्री शारदा खरवार ने किया। बैठक में मुख्य रूप से राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड़, सदर विधायक भूपेश चौबे, अनिल कुमार मौर्या, रुबी प्रसाद, अजीत रावत, अजीत चौबे, रामलखन सिंह मौजूद रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रशिक्षण वर्ग के जिला प्रभारी संजय पटेल ने कहा कि प्रशिक्षण पार्टी की सतत प्रक्रिया है। उन्होंने 2027 में विचारधारा की विजय के लिए कार्यकर्ताओं से पूर्ण समर्पण और अनुशासन के साथ भागीदारी का आह्वान किया। प्रशिक्षण को उत्सव के रूप में लेने और शत-प्रतिशत सहभागिता पर जोर दिया।
जिला प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि भाजपा समय-समय पर अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करती रहती है। दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग में सभी कार्यकर्ताओं को रहना है।
जिलाध्यक्ष नन्दलाल ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग सभी मंडलों में संपन्न हो चुके हैं। जिला प्रशिक्षण वर्ग 17 व 18 मई को अविनाश होटल, चुर्क मोड़ के पास होगा।
इस मौके पर पूर्व संगठन मंत्री नागेश्वर देव पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष शंभू नारायण सिंह, अमरेश पटेल, विशाल पाण्डेय, बृजेश श्रीवास्तव, मनोज मिश्रा, महेश्वर चन्द्रवंशी, ओमप्रकाश दूबे, जिला महामंत्री संतोष शुक्ला, अशोक मौर्या, मनोज सोनकर, प्रमिला जायसवाल, प्रसन्न पटेल, अनिल सिंह, मनोज सिंह बबलू, सुषमा गोंड़, रजनीश रघुवंशी, अमन वर्मा, मनोज सिंह, आकाश जायसवाल, पुष्पा सिंह, अमित गोयल, विनय श्रीवास्तव, रामलाल चेरो, रामबली मौर्या, दिलीप चौबे, रंजन पाण्डेय सहित अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?