अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर अनपरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

स्वास्थ्य व श्रम विभाग के संयुक्त प्रयास से हिंडालको रेनुसागर में लगा शिविर, दवा व परामर्श भी मिला

अनपरा, सोनभद्र। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोनभद्र के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग एवं श्रम विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हिंडालको रेनुसागर के आवासीय परिसर स्थित सुमंगलम भवन में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में संयुक्त चिकित्सालय डीबुलगंज के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। टीम में फिजिशियन डॉ. रवि कुमार, डॉ. टिशू कश्यप, नेत्र विशेषज्ञ डॉ. अजय कुमार एवं दंत चिकित्सक डॉ. अनिता यादव शामिल रहे। लैब तकनीशियन संतोष कुमार सिंह ने जांच व फार्मासिस्ट संदीप कुमार ने निःशुल्क दवा वितरण किया। सीएचओ उमा कुमारी व एएनएम रानी यादव ने श्रमिकों का पंजीयन किया।
चिकित्सकों ने विभिन्न बीमारियों से संबंधित समस्याओं के आधार पर मरीजों को आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया। शिविर का उद्देश्य श्रमिकों एवं उनके परिवारजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रमिकों एवं स्थानीय लोगों ने भाग लेकर स्वास्थ्य जांच कराई। चिकित्सकों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, संतुलित आहार लेने तथा नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संबंधित विभागों के अलावा हिंडालको रेनुसागर के अधिकारी रोहित सक्सेना, सदानन्द पांडेय, रमेश बर्मा, संजीव श्रीवास्तव एवं राजनाथ यादव का सराहनीय सहयोग रहा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?