ऑपरेशन “ऑल आउट” के तहत जिले में रातभर चला सघन चेकिंग अभियान, एसपी ने किया निरीक्षण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्ती, ब्रीथ एनालाइजर से हुई जांच, थार से उतरवाया गया ब्लैक फिल्म

सोनभद्र। रविवार की रात्रि में ऑपरेशन “ऑल आउट” अभियान के अंतर्गत जनपद सोनभद्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने स्वयं रात्रि में सड़कों पर उतरकर अभियान का निरीक्षण किया।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, थाना प्रभारी एवं हल्का प्रभारी ने अपने-अपने क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पूरी रात अभियान चलाया। संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहनता से जांच की गई तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने एवं ड्रिंक एंड ड्राइव से बचने के संबंध में सख्त हिदायत दी गई तथा ब्रीथ एनालाइजर के माध्यम से वाहन चालकों की जांच भी की गई।


वहीं जिला मुख्यालय पर यातायात पुलिस के टीएसआई केके शुक्ला, भरत राय, अभय त्रिपाठी ने सिविल लाइन रोड पर काले रंग की थार से ब्लैक फिल्म उतरवाया तथा प्रवर्तन की कार्रवाई की।

Leave a Comment

1455
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?