केन्द्रीय मंत्री से मुलाकात कर उच्च शिक्षा के लिए विश्व विद्यालय की स्थापना का किया मांग: अभय पटेल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। केन्द्रीय मंत्री व राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयन्त चौधरी से मिलकर युवा रालोद के प्रदेश सचिव अभय पटेल ने अवगत कराया कि हमारा जनपद जो कि एक आकांक्षी जिले की सूची में है। यहाँ के छात्र, युवा आज भी उच्च शिक्षा एवं रोजगार से वंचित है।पिछड़े प्रतिभाशाली छात्रों एवं रोजगार को तरस रहे युवाओं के विकास एवं उत्थान के लिए मांग पत्र सौपा। 

युवा रालोद के प्रदेश सचिव ने केन्द्रीय मंत्री से मांग किया कि जिले में एक राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना किया जाय।  विकास खण्ड चतरा के खुज्झा में केन्द्रीय विद्यालय व रामगढ़ में राजकीय पुस्तकालय की स्थापना हो, विकास खण्ड नगवां में एक कौशल विकास केन्द्र की स्थापना तथा विधानसभा घोरावल में एक राजकीय महाविद्यालय की स्थापना किया जाए। विधानसभा रावर्ट्सगंज में एक राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना, विकास खण्ड चतरा के जलखोरी में हनुमान अंजनी माता मन्दिर प्रांगण व यज्ञस्थल पर हाईमास्ट लाईट की व्यवस्था हो।

जिस पर केन्द्रीय मंत्री चौधरी जयन्त सिंह ने उपरोक्त मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया है ताकि सोनभद्र के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी व उच्च शिक्षा प्राप्ति हेतु बाहर जाने की आवश्यकता न हो और वो अपने गृह जनपद में रहकर तमाम बुलंदियों को छूने में सक्षम हो सकें।

Leave a Comment

1442
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?