जनता की समस्याओ के निस्तारण में अधिकारियो की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी: भूपेश चौबे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

जनता दर्शन में सदर विधायक ने सुनी फरियाद

जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आम जनमानस की समस्या सुन दिए निर्देश

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। सदर विधानसभा क्षेत्र के जनता की समस्याओं का निदान समय और निष्पक्ष तरीके से अधिकारी करें,इसमे किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नही किया जाएगा। उक्त निर्देश सदर विधायक ने कैम्प कार्यालय पर जनता दर्शन के दौरान कहा। 

इस दौरान सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि जनता दर्शन में आए दूर धार क्षेत्र से पीड़ित आम जनमानस की शिकायतों को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देशित कर दिया गया है। अधिकारी जनता की समस्याओं का निस्तारण करते हुए अवगत कराया जाए। वही सदर विधायक ने बताया कि ज्यादातर मामले पुलिस थाना व राजस्व से संबंधित है।  हम जनमानस के माध्यम से प्राप्त हुई जिसको लेकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को कड़े दिशा निर्देशित कर दिए गए हैं। किसी प्रकार से लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी जिससे आम जनमानस परेशान हो। आम जनमानस की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए कार्य कराया जाएगा।

इस मौके पर चुर्क मण्डल अध्यक्ष दिलीप चौबे, संजय श्रीवास्तव मनोज सोनकर, विमलेश पटेल , विकास मिश्रा व अमन वर्मा आदि लोग मौजूद रहे ।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?