ताजियेदारों और अखाड़ों ने निकाला जुलूस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

बभनी (सोनभद्र) । शनिवार को क्षेत्र के ताजियेदारों और अखाड़ों ने जुलूस निकाला गया ।जुलूस में शामिल लोग कर्बला के मंजर को याद कर मातम करते रहे।

मुहर्रम की नौवीं पर शनिवार की सुबह बभनी के ताजियेदारों और अखाड़ों ने जुलूस निकाला गया। जुलूस में शामिल लोग कर्बला के मंजर को याद कर मातम करते रहे। या अली-या हुसैन की सदाओं के बीच मातम करते नजर आये। अखाड़ों ने अपना अपना करतब दिखाए इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर फोर्स मौजूद रही।कर्बला के 72 शहीदों की याद में मुहर्रम की नौवीं तारीख पर ताजियेदारों व अखाड़ों का जुलूस बभनी साप्ताहिक बाजार शरु हुआ और बभनी बाजार के चौराहे पर खत्म हुआ। अखाड़ों को झंडे‌ से सजाया गया था। अंजुमनों ने नौहा पढ़कर कर्बला के भयावह मंज़र का जिक्र किया। इस मौके पर ताजियादार गयासुद्दीन, मोहम्मद शबीर,सरफूद्दीन के साथ सदर मोहम्मद असलम ,मोहम्मद अनवर, डॉ इम्तियाज ,फरीदूदिन मोहम्मद नौशाद, जमील अहमद आदि लोग मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?