अमित मिश्रा
वन महोत्सव एक पेड़ मां के नाम सदर विधायक ने दिया संदेश
सदर ब्लाक स्थित प्रभागीय वन अधिकारी परिसर
1 जुलाई से 7 जुलाई तक चलेगा पौधरोपण का विशेष पखवाड़ा
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद के सदर ब्लाक स्थित प्रभागीय वन अधिकारी परिसर में शनिवार को वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे ने पौधारोपण कर पर्यावरण बचाओ मां के नाम पेड़ लगाओ दिया गया एक संदेश।
वही सदर विधायक भूपेश चौबे ने बताया कि वन महोत्सव कार्यक्रम के साथ पर्यावरण संरक्षण व पर्यावरण बनाए रखने के लिए हर व्यक्ति को बढ़-चढ़कर अपने घरों के आसपास अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण करना परिवार रूप से सुनिश्चित करें जिससे कि आने वाली पीढ़ियों को हरे भरे पर्यावरण के साथ एक संदेश दिया जा सके। सदर विधायक ने बताया कि वन विभाग द्वारा वन महोत्सव के तहत 1 जुलाई से 7 जुलाई तक विशेष पखवाड़ा के तहत रोपण कार्यक्रम किया जा रहा है जो बेहद ही महत्वपूर्ण है।
वही उप प्रभागीय वनाधिकारी चुर्क विनीत कुमार सिंह ने बताया कि हमारे समाज में हर व्यक्ति अगर एक-एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण कर ले तो निश्चित रूप से एक बहुत बड़ा जिले से संदेश मां के नाम देने का काम किया जा सकता है इसके लिए विभाग के साथ अन्य विभागों से मिलकर या अभियान चलाया जा रहा है।
इस मौके पर पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव,उप प्रभागीय वनाधिकारी रामगढ़ शत्रुघ्न त्रिपाठी, अनामिका गौतम क्षेत्रीय वन अधिकारी रावर्ट्सगंज ,नवीन राय,मनीषा मौर्या, दीपशिखा जयसवाल वन दरोगा, रामकृष्ण मिश्रा वन दरोगा, अनूप तिवारी, विकास सहित अन्य लोग मौजूद रहे।







