श्रावण मास में लगने वाले मेले की तैयारी का डीएम और एसपी ने लिया जायजा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। श्रावण मास में जनपद के उमा महेश्वर मन्दिर शिवद्वार लगने वाले मेले की तैयारियों का आज जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण कर जायजा लिया।

जिलाधिकारी बीएन सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा संयुक्त रूप से तहसील घोरावल पर जन शिकायतों को सुना गया तथा तहसील दिवस के अवसर पर आये फरियादियों की समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया। साथ ही निर्देशित किया गया कि जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रूप से प्रकरण का निस्तारण किया जाए, जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके । इस मौके पर सीएमओ सोनभद्र, एसडीएम घोरावल, क्षेत्राधिकारी घोरावल सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी सदर रणधीर कुमार मिश्रा द्वारा तहसील सदर पर और क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय द्वारा तहसील दुद्धी पर जन समस्याओं को सुनकर निस्तारण किया गया ।

Leave a Comment

1402
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?