निष्कासित पदाधिकारियों द्वारा फर्जी पत्र भेजने का मामला, संगठन ने जताई कड़ी आपत्ति

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष योगेश कुमार पांडेय ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि कुछ निष्कासित पदाधिकारी संगठन के नाम पर फर्जी पत्र जारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उमाशंकर सिंह (पूर्व महामंत्री) और विश्वनाथ सिंह (पूर्व अध्यक्ष) द्वारा फर्जी पत्र प्रसारित किए जा रहे हैं, जबकि ये दोनों कई माह पूर्व ही अनुशासनहीनता और संगठन विरोधी गतिविधियों के चलते संगठन से निष्कासित किए जा चुके हैं।

योगेश कुमार ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष की ओर से स्पष्ट किया गया है कि संगठन को कमजोर करने की नीयत से ये लोग शिक्षकों को भ्रमित कर रहे हैं। संगठन का कोई भी पदाधिकारी अध्यक्ष को हटाने का अधिकार नहीं रखता, लेकिन ये पूर्व पदाधिकारी लगातार फर्जी बैठकों व पत्रों के माध्यम से शिक्षक समाज में भ्रम फैला रहे हैं।

प्रदेश स्तर पर भी इस मामले को लेकर गंभीरता दिखाई गई है। हाल ही में एक ऑनलाइन बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने इन गतिविधियों की जानकारी दी, जिसमें 65 जिलों के अध्यक्षों ने एकमत होकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। संगठन ने सभी शिक्षकों और पदाधिकारियों से सतर्क रहने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

0
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?