जिला प्रशासन के एक्शन को देख मदरसा संचालको ने स्वयं ढहाया अतिक्रमण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रितिक

पीलीभीत(उत्तर प्रदेश)। जिला प्रशासन के हरकत में आने से पहले ही संचालकों ने अवैध मदरसे को खुद ही ध्वस्त कर दिया है। मदरसा तालाब की जगह को कब्जा कर बनाया गया था। जांच में ज़ब इसका खुलासा हुआ तो संचालको ने मदरसे की छत खुद ही ढहा दी। जांच में किसी भी संचालक का नाम सामने नहीं आया है फिलाल अफसर मदरसा संचालकों की तलाश कर रहें है।


दरअसल सदर तहसील क्षेत्र के जहानाबाद इलाके के मोहल्ला बिलई पसियापुर में तालाब की भूमि पर एक मदरसे का अवैध निर्माण की सूचना प्रशासन को मिली थी। जानकारी लगते ही अफसर हरकत में आए औऱ मामले की जांच कराई गई, प्रशासन की कार्यवाही से पहले ही संचालकों ने खुद ही मदरसे का भवन तोड़ना शुरू कर दिया। मदरसे की छत ध्वस्त कर दी गई है। अन्य भवन भी ध्वस्त किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि मदरसे का निर्माण करीब 30 वर्ष पहले किया गया था। एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने बताया कि मदरसे के संचालक का पता न चलने की वजह से किसी को नोटिस नहीं दिया जा सका है। जांच में कमेटी की ओर से संचालन की बात सामने आई है। स्थानीय नागरिकों ने खुद ही भवन को तोड़ना शुरू किया है। मामले में ईओ को पत्र भेजा गया है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1562
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?