गुरुकुल सेन्टर से मिलेगी आदिवासी बच्चो को निःशुल्क शिक्षा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार

डिजिटल साथी फाउंडेशन ने शुरू किया “गुरुकुल सेंटर” अभियान

कोन(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। शिक्षा के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही संस्था डिजिटल साथी फाउंडेशन ने जिले के आदिवासी एवं पिछड़े वर्ग के बच्चों के लिए “गुरुकुल सेंटर” परियोजना की शुरुआत की है। संस्था के फाउंडर वेद प्रकाश ओझा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पहल का उद्देश्य दूर-दराज और वंचित क्षेत्रों के बच्चों को बेहतर एवं निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराना है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में दो गुरुकुल सेंटर सफलतापूर्वक संचालित किए जा रहे हैं। पहला गुरुकुल सेंटर चांचीखुर्द गांव में तथा दूसरा नरहटी गांव में खोला गया है, जहां आदिवासी और पिछड़े वर्ग के बच्चे नियमित रूप से पढ़ाई कर रहे हैं। इन सेंटरों पर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, मार्गदर्शन और बेहतर सीखने का वातावरण प्रदान किया जा रहा है।

डिजिटल साथी फाउंडेशन का कहना है कि शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाने का सबसे मजबूत माध्यम है और ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को अवसर प्रदान करना संस्था की प्राथमिकता है। इसी लक्ष्य को आगे बढ़ाते हुए संस्था ने पूरे सोनभद्र जिला में कुल 10 गुरुकुल सेंटर खोलने का निर्णय लिया है।

संस्था का मानना है कि इस पहल से गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में नई दिशा मिलेगी तथा वे भविष्य में आत्मनिर्भर बन सकेंगे। स्थानीय लोगों ने भी डिजिटल साथी फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?