बचरा गांव में तीन साल से विभाग ने नहीं बदला ट्रांसफार्मर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

गांव में पोल पर लगा ट्रांसफार्मर महज शोपीस

बभनी (सोनभद्र) । विकास खण्ड बभनी के बचरा गांव में लगा ट्रांसफार्मर तीन वर्ष से खराब है । शनिवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की है।

विकास खण्ड बभनी के बचरा गांव में तीन वर्ष से ट्रांसफार्मर खराब पड़ा हुआ है और विभाग सुध नहीं ले रहा है। ग्रामीण दारा यादव,प्रमोद,शिवप्रसाद ,पन्ने लाल ,बबलू,सुदामा ने बताया कि बचरा सेमरिया मार्ग पर शिवप्रसाद के घर के पास 10 केवी का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है तीन वर्ष पहले ट्रांसफार्मर जल गया। लेकिन विभाग सुध ले नहीं रहा है। ग्रामीण अंधेरे में रात गुजारने को विवश हैं ग्रामीणों ने बताया कि इसकी शिकायत विभाग में किया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुआ।अब ग्रामीणों को मोबाइल,पेयजल सहित प्रकाश को लेकर समस्या उठाना पड़ रहा है।ग्रामीण ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कार्यवाही की मांग की है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?