तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने ऑटो में मारा टक्कर, दो महिलाओं की हुई मौत, चार घायल, एक रेफर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पोलवा गांव में एक तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने एक ऑटो में मारा जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की हुई मौत, चार घायल, एक रेफर

विंढमगंज (सोनभद्र) । थाना क्षेत्र के पोलवा गांव में आज गुरुवार की शाम लगभग 4 बजे एक तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने एक ऑटो में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे ऑटो पर सवार दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि ऑटो पर सवार चार अन्य घायलों में एक कि गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि सवारियों से भरी ऑटो दुद्धी की तरफ से विंढमगंज की तरफ जा रही थी कि पोलवा गांव में तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे ऑटो पर सवार 40 वर्षीय संजय शर्मा पुत्र स्व श्री प्रसाद शर्मा निवासी महुली, 34 वर्षीय मीना देवी पत्नी संजय शर्मा निवासी महुली, 12 वर्षीय आशा कुमारी पुत्री स्व छोटे लाल निवासी घिवहीँ, 52 वर्षीय संगीता देवी पत्नी रमेश चौधरी निवासी बिलासपुर, 6 वर्षीय रिशु कुमारी पुत्री संजय चौधरी निवासी बिश्रामपुर व 55 वर्षीय रमेश चौधरी पुत्र स्व मुनिरका चौधरी निवासी बेलासपुर सभी घायल हो गए। सभी को एम्बुलेंस की सहायता से इलाज हेतु आनन फानन में दुद्धी सीएचसी में भर्ती कराया गया जहाँ मीना देवी व संगीता देवी को चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वही घायल संजय शर्मा को प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया। वही शेष अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?