नौगढ़ चंद्रप्रभा बांध की तलहटी में डूबने से 12 साल की बच्ची की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत हसुअवा इलाके में एक दर्दनाक घटना में 12 साल की बच्ची नंदना पुत्री दशमी निवासी ग्राम मरवटिया की चंद्रप्रभा बांध की तलहटी में डूबने से मौत हो गई।

बच्ची अपने परिवार के साथ खेती के सिलसिले में हसुअवा इलाके में रह रही थी। शनिवार को परिवार के सदस्य खेत में गेहूं और तिलहन की कटाई कर रहे थे, जबकि बच्चे खेलते हुए बांध के डूब क्षेत्र की ओर चले गए। खेलने के दौरान नंदनी का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में गिर गई।

स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद बच्ची को पानी से बाहर निकाला और इमरजेंसी सेवा 108 को सूचित किया। एम्बुलेंस के माध्यम से बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

नौगढ़ थाने के उप निरीक्षक अभय कुमार सिंह ने बताया कि बच्ची की डूबने से मौत हो गई है और शव का पंचायत नामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। नंदना अपनी बहनों में सबसे छोटी थी और उसके चार भाई-बहन हैं। घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?