सोनभद्र। सदर ब्लाक के ग्राम पंचायत बभनौली कलां में शुक्रवार को जन चौपाल का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान प्रशासक सुनीता यादव ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और निस्तारण पर चर्चा की।
इस दौरान नोडल अधिकारी आयुष सिंह, सचिव संतोष राव, सफाई कर्मी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
चौपाल में कन्हैया लाल विश्वकर्मा, सुरेंद्र साहनी, गीता गुप्ता, मुन्नी देवी, जुलेखा, चंदा भारती, संकठा प्रसाद, मोहम्मद कलाम, राम दुलारे मौर्य, राम जनम मौर्य आदि मौजूद रहे।






