आरंगपानी मे लगाया गया ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं पर हुई चर्चा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

— ग्राम पंचायत अधिकारी ने सुनी ग्रामीणो की समस्यांए

म्योरपुर (सोनभद्र)।
म्योरपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत आरंगपानी मे शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। गांव की समस्या गांव मे समाधान के तहत चौपाल लगाई गई। चौपाल मे ग्रामीणो ने नाली,खड़ंजा,आवास,पेंशन,सफाई एवं पेयजल से संबंधित समस्या बताई।इनमे से कुछ समस्या का समाधान तुरंत किया गया और बाकी समस्या को जल्द सुलझाने का आश्वासन दिया गया।ग्राम पंचायत अधिकारी अरुण उपाध्याय ने बताया कि सरकार चाहती है कि गांव की हर छोटी-बड़ी समस्याओ के लिए ग्रामीणो को ब्लॉक के चक्कर न लगाने पड़े।इसी उद्देश्य से गांव मे ग्राम चौपाल लगाकर समस्याओ का समाधान किया जा रहा है।ग्राम चौपाल की अध्यक्षता ग्राम पंचायत प्रशासक राजेंद्र लाल ने की।ग्राम चौपाल मे मौजूद अरुण उपाध्याय,पंचायत सहायक प्रियंका देवी,सफाई कर्मी प्यारे मोहन,लेखपाल अलाउद्दीन,पवन यादव,अनवर हुसैन,रामसिंह रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1542
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?