सोनभद्र। किसान सेवा आश्रम का ट्रस्ट के रूप में पंजीकरण कराया गया है। शुक्रवार को रावतगंज तहसील परिसर में बाबा जी की अध्यक्षता में दोपहर 2 बजे बैठक हुई, जिसमें ट्रस्ट गठन का निर्णय लिया गया।
ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य समाज के जरूरतमंद, असहाय एवं वंचित वर्गों का कल्याण करना है। ट्रस्ट के माध्यम से अनाथालय, विधवा आश्रम तथा महिलाओं के विकास एवं सशक्तिकरण के लिए सामाजिक व जनकल्याणकारी कार्यक्रम चलाए जाएंगे। साथ ही जरूरतमंदों को शिक्षा, स्वावलंबन और सामाजिक जागरूकता से जोड़ा जाएगा।
बैठक में सर्वसम्मति से देवशरण सिंह उर्फ बाबा को अध्यक्ष, संतोष कुमार पाठक को उपाध्यक्ष और प्रमोद कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। ट्रस्ट के अन्य सदस्यों में पवन कुमार सिंह, जग्गू यादव, श्रीपति सिंह, अनिल कुमार तिवारी, राजेश कुमार यादव, राजकुमार सिंह सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हैं।
अध्यक्ष देवशरण सिंह उर्फ बाबा ने कहा कि ट्रस्ट समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने के लिए काम करेगा। अनाथ बच्चों, विधवाओं और महिलाओं को सम्मानजनक जीवन और आत्मनिर्भरता के अवसर देने के लिए योजनाबद्ध कार्य किया जाएगा।
बैठक का संचालन एडवोकेट पवन कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर राजेश कुमार यादव, राजेंद्र कुमार यादव, फूल सिंह पटेल, विनय कुमार सिंह, दशरथ यादव, शाहनवाज आलम खान, टीटू कुमार गुप्ता, आदर्श देव पांडेय, नवीन पांडेय, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।






