ऑल इंडिया बैंक एसोसिएशन के आह्वान पर बंद रहे बैंक, 4 दिन प्रभावित रहेगा कामकाज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की देशव्यापी हड़ताल, 5 दिन बैंकिंग और PLI की मांग

सोनभद्र। ऑल इंडिया बैंक एसोसिएशन सोनभद्र यूनिट के जिलाध्यक्ष राजीव रंजन और जिला सचिव मुकेश कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को जनपद भर में बैंक हड़ताल के चलते शाखाओं में ताले लटके रहे। जिलाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि शुक्रवार की हड़ताल से बैंकिंग कामकाज चार दिन तक प्रभावित रहेगा।
दरअसल यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने शुक्रवार को देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया है। इसके चलते जिले की सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों की शाखाओं में कैश जमा-निकासी, चेक क्लीयरेंस, केवाईसी अपडेट और अन्य काउंटर सेवाएं पूरी तरह ठप रहीं।
अध्यक्ष ने बताया कि हड़ताल का असर अगले दो दिन की छुट्टी से और बढ़ गया है। शनिवार को दूसरा शनिवार और 13 सितंबर को रविवार होने से लगातार तीन से चार दिन नियमित शाखा सेवाएं प्रभावित रहेंगी। 14 सितंबर से ही बैंकिंग कामकाज सामान्य होने की उम्मीद है।
पांच दिन बैंकिंग प्रमुख मांग – बैंक यूनियनों की प्रमुख मांगों में पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करना और परफॉरमेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) से जुड़े मुद्दों की समीक्षा शामिल है। यूनियनों ने सरकार से मांगों पर जल्द निर्णय लेने को कहा है। चेतावनी दी है कि यदि समाधान नहीं हुआ तो 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल और 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।
ग्राहकों को असुविधा से बचने के लिए यूनियन ने डिजिटल माध्यमों का उपयोग करने की सलाह दी है। हड़ताल के दौरान UPI, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी। एटीएम से नकदी निकासी हो सकेगी, हालांकि लगातार छुट्टियों के कारण कुछ स्थानों पर नकदी की किल्लत हो सकती है।
इस मौके पर जिला सचिव मुकेश कुमार – पंजाब नेशनल बैंक (PNB), जिलाध्यक्ष राजीव रंजन – यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI), संजीत चौबे – इंडियन बैंक, उज्जवल कुमार – इंडियन बैंक, सौरभ सिंह – भारतीय स्टेट बैंक (SBI), अरविन्द कुमार सिंह (SBI), राजेश कुमार – इंडियन बैंक, नीरज प्रकाश (SBI), अवधेश कुमार राम सिंह (SBI), शिव पूजन, रमेश कुमार, महेश सिंह, मिथिलेश नायक, निरंजन सेठ – इंडियन बैंक, जय नारायण, ओम प्रकाश, त्रिभुवन, यशवंत और राम प्रसाद सहित जिले भर के बैंक कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1542
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?