आयोग अध्यक्ष बीपी मंडल की जयंती पर संगोष्ठीसामाजिक न्याय पर दिया जोर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। मंगलवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार सामाजिक न्याय के पुरोधा बाबू बिंदेश्वरी प्रसाद बीपी मंडल की जयंती समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय सोनभद्र पर मनाई गई एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने की और संचालन जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी ने किया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि बीपी मंडल भारत के महान सामाजिक सुधारक, राजनीतिज्ञ और प्रसिद्ध मंडल आयोग के अध्यक्ष थे। उन्हें भारतीय राजनीति में सामाजिक न्याय का मसीहा माना जाता है। उन्होंने मंडल आयोग का गठन कर हर गरीब तबके को न्याय दिलाने का काम किया।
श्री यादव ने कहा कि आज सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उन्हीं के रास्ते पर चलते हुए आदिवासियों, पिछड़ों, व्यापारियों, किसानों, नौजवानों, अल्पसंख्यकों की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ रहे हैं। समाजवादी पार्टी ही अन्याय के खिलाफ भाजपा सरकार से लड़ रही है। जब उत्तर प्रदेश में सपा सरकार बनेगी तो हर समाज का विकास होगा।
संगोष्ठी को पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, मोहम्मद सईद कुरैशी, अनिल प्रधान, अशोक पटेल, कृष्णा पंडित, राजेश विश्वकर्मा, अजीत मौर्य, लल्लू भारती, राजेश, प्रमोद, राजनाथ, अभय, राम अवतार सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया।

Leave a Comment

1540
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?