बाइक सवार युवकों ने किशोरी को मारा धक्का मार चार किमी दूर फेंके, किशोरी की हुई मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सूरज

हाथरस। जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है।जहा सड़क हादसे में 13 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई।जहा बाइक सवार लोगो ने पहले तो किशोरी को टक्कर मार दी फिर किशोरी को बाइक पर लाद कर करीब 4 किलोमीटर दूर सड़क के किनारे फेंककर फरार हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।

स्थानीय लोगों ने किशोरी को सड़क पर घायल अवस्था में देखकर पुलिस को सूचना की। मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने किशोरी को तुंरत उठा कर जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टर ने जांच के बाद किशोरी को मृत घोषित कर दिया गया।

आपको बता दे कि मृत किशोरी की पहचान सासनी कस्बे के मोहल्ला छिपैटी निवासी यासीन की बेटी तान्या उम्र 13 के रूप में हुई है। परिजन ने बताया कि तान्या घर का सामान लेने के लिए सड़क पार कर रही थी।तभी सासनी कस्बे में मंडी समिति के निकट एक बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल गई। तान्या को घायल हालत में देखकर बाइक सवार युवकों ने उसे अपनी बाइक पर लाद लिया और नेशनल हाइवे पर ही 4 किलोमीटर दूर गांव घना मोड़ पर सड़क के किनारे फेंक कर मौके से फरार हो गए।

जब कुछ स्थानीय लोगों ने किशोरी को घायल अवस्था में पड़ा देखा, तो उन्होंने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी।तभी तान्या के परिवार के लोग भी उसकी तलाश में जुट गए। पुलिस ने गंभीर घायल हालत में किशोरी को जिला अस्पताल पहुंचाया।लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

तान्या के परिवार के लोगों को जब यह जानकारी मिली कि उनकी बेटी घायल अवस्था में जिला अस्पताल में है। वह वहां पहुंचे और शव की पहचान की। परिवार के लोग सदमे में हैं और उनका रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने तान्या के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।वही पुलिस आरोपी बाइक सवारों की तलाश कर रही है।अगर बाइक सवार टक्कर मरने के बाद तान्या को घायल हालत में वही छोड़ जाते तो शायद उसकी जान बच सकती थी।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1566
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?