Trending News
महीनों से बंद पड़े हैं सैकड़ों पंप, लाखों के खर्च पर उठे सवाल,नौगढ़ में खराब हैंडपंपों की मरम्मत के नाम पर भुगतान सोनभद्र आरटीओ में अवैध वसूली का बड़ा आरोप, गिट्टी-बालू वाहनों से 5000 मासिक एंट्री फीस वसूलने का खेल बनवासी सेवा आश्रम में तीन दिवसीय युवा नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन सोनभद्र में वृहद रोजगार मेले में 1031 युवाओं को मिला जॉब ऑफर, 50 से अधिक कंपनियों ने लिया भाग केंद्रीय औषधि भंडार रॉबर्ट्सगंज में बाहरी व्यक्ति के हाथ में लेखा-जोखा, सीसीटीवी एक माह के डिटेल की जांच की उठी मांग यातायात माह में सोनभद्र पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली, एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

जनपद के तीन शिक्षक होंगे शिक्षक दिवस पर सम्मानित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार


सोनभद्र। जनपद के तीन शिक्षको को 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। जनपद के घोरावल विकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालय बिसरेखी की प्रधानाध्यापिका कौशर जहां सिद्धिकी को राज्य शिक्षक पुरस्कार (सैट 2023) से सम्मानित किया जाएगा तो वही इंग्लिश मीडियम मॉडल प्राइमरी स्कूल दुरावल खुर्द के शिक्षक कमलेश कुमार गुप्त को उनके नवाचारी गतिविधियों के लिए उत्तर प्रदेश इनोवेटिव शिक्षक सम्मान से नवाजा जाएगा।

कमलेश कुमार गुप्त अपने नवाचारी गतिविधियों के बदौलत अब तक हिंदी रत्न सम्मान, स्थानीय भाषा बोली में कहानी के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, नवोदय क्रांति राष्ट्रीय पुरस्कार, गुरु चाणक्य पुरस्कार, गुरु अवार्ड, गौरव सम्मान, शिक्षा ज्योति सम्मान,ज़िला स्तरीय आईसीटी, कला क्रॉफ्ट पपेट पुरस्कार से नवाजे जा चुके हैं। इनका विद्यालय भी शासन द्वारा राज्य स्तरीय उत्कृष्ठ विद्यालय पुरस्कार से सम्मानित हो चुका है।

रॉबर्ट्सगंज शिक्षा क्षेत्र की शिक्षिका गायत्री त्रिपाठी को वर्ष 2024 का एडुलिडर्स पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। इनके चयन पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारीगण सभी एसआरजी व एआरपी विभिन्न शैक्षिक संगठनों व नवाचारी संस्थाओ ने खुशी जाहिर की है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1566
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?