बाउली में डूबने से युवक की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

O- नहाने के दौरान फिसला पैर नधिरा गांव की घटना

बभनी (सोनभद्र) । उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र अंतर्गत नधिरा गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में 26 वर्षीय युवक की बाउली में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक का माहौल है।

पुलिस के अनुसार, नधिरा निवासी आदित्य (26), पुत्र नन्दलाल, दोपहर करीब दो बजे घर से लगभग 150 मीटर दूर स्थित बाउली में नहाने गया था। इसी दौरान नहाते समय उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया, जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पास में मौजूद पांच वर्षीय बालक शेर सिंह ने युवक को बाउली में गिरते देखा और शोर मचाया। इसके बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा काफी देर तक खोजबीन के बाद युवक को पानी से बाहर निकाला गया। हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया गया।

मृतक की पत्नी मानमती का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि मृतक की एक वर्ष की पुत्री है, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

प्रभारी निरीक्षक दीन्नू प्रसाद यादव ने बताया कि मृतक के चचेरे भाई अच्छे लाल की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ग्रामीण क्षेत्रों में खुले जलस्रोतों के आसपास सुरक्षा उपायों की कमी को लेकर यह घटना एक बार फिर चिंता का विषय बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?