अमित मिश्रा
मजदूरों की हड़ताल से ओबरा सी का इलेक्टिकल कार्य ठप
दुसान छह माह से ठेकेदारो को नही कर रही भुगतान, गतिरोध बढ़ा तो हो सकता है ठेकेदारो व मजदूरो के बीच संघर्ष
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में राज्य सरकार की 1320 मेेगावाट क्षमता वाली ओबरा सी का निमार्ण कर रही दुसान इंडिया पावर लिमिटेड द्वारा ठेकेदारो के मजदूरो का लगभग तीन माह से बकाये मजदूरी भुगतान नही किये जाने पर आज मजदूरों का गुस्सा फिर फुट पड़ा और जमकर नारेबाजी करते हुये सैकडो मजदूर हडताल पर चले गये। मजदूरो के हडताल पर चले जाने से इलेक्टिकल विभाग का लगभग कार्य ठप हो गया। जिससे मजदूरो व ठेकेदारे के बीच गतिरोध बढता जा रहा है। ओबरा का निर्माण कर रही दुसान कम्पनी अपने ठेकेदारो को लगभग छह माह से भुगतान नही दे रहा है जिससे दुसान के ठेकेदार मजदूरो को मजदूरी नही दे पा रहे है। जानकरों का कहना है कि बोर्ड प्रशासन एयर दुसान कम्पनी के लोगो को मजदूरों की मांग को गंभीरता से लेते हुए इस ओर ध्यान देना चाहिए, अन्यथा औद्योगिक अषांति हो सकती है।
बताते चले कि दुसान कम्पनी द्वारा ठेकेदारो के जनवरी से भुगतान नही मिल पा रहा है जबकि ठेकेदारो का कहना है कि दुसान के अधिकारियो से जब भी भुगतान की बात की जाती है तो वह कुछ भी कहने से कतराते है। कम्पनी के लोग यहां तक कि कब भुगतान किया जायेगा वह भी नही बताते है, जिससे ठेकेदारों व मजदूरों में गतिरोध बढ़ता जा रहा है। तीन माह से भुगतान नहीं मिलने से इलेक्टिकल विभाग के नाराज सैकड़ों मजदूर बुद्धवार को हडताल पर चले गए। जिससे इलेक्टिक विभाग का लगभग कार्य ठप हो गया जो काफी मान मानौव्ल करने के बाद भी मजदूर काम पर नही लौटे।
1320 मेगावाट की ओबरा सी परियोजना पहले से ही काफी पीछे चल रही है, इसके बावजूद आये दिन हो रही हडताल परियोजना को और भी पीछे ढकेलती जा रही है। दुसान द्वारा यदि ठेकेदारों का भुगतान जल्द नहीं किया गया तो जल्द ही मजदूर हड़ताल पर चले जाएंगे।
गौरतलब है कि एक वर्ष पूर्व भी ठेकेदारों के बकाये भुगतान के वजह से मजदूर हडताल पर चले गए थे, लगभग तीन महीने चले मजदूरो के हडताल से परियोजना का कार्य काफी पिछड गया था। यदि समय रहते अधिकारी मजदूरो के बकाये मजदूरी की मांग को लेकर संजीदा नही हुये तो एक बार फिर मजदूर व्यापक हडताल पर चले जाएंगे।







