ओबरा सी परियोजना की 660 मेगावाट की दूसरी इकाई बन्द,उत्पादन लुढ़का

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

ब तापीय परियोजना की 9वीं इकाई भी टिप

दुसान और जीई कम्पनी के बीच भुगतान का बताया जा रहा मामला

परियोजना पहले ही दुसान कम्पनी को कर चुकी है भुगतान

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। प्रदेश सरकार पूर्वांचल और दक्षिणाचल डिस्काम का निजीकरण कर रही है तो दूसरी तरफ विद्युत संगठन आंदोलनरत है। इस बीच प्रदेश सरकार के अधीन ओबरा पावर परियोजना के ब ताप विद्युत गृह की 200 मेगावाट क्षमता की 9 वी इकाई देर रात ब्यालर ट्यूब लीकेज होने के कारण बन्द हो गयी तो वही ओबरा सी परियोजना की 660 मेगावाट की दूसरी इकाई भी बुधवार से बन्द चल रही है। इन सबके बीच आज विधान परिषद की एक समिति जनपद में  विद्युत समस्याओ को लेकर जिलाधिकारी के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक किया। इस समिति के सभापति दिनेश कुमार गोयल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपभक्ताओ की समस्याओ का निस्तारण समय पर किया जाय ,इसके साथ ही किसानो को निवार्ध बिजली उपलब्ध कराई जाए।

ओबरा तापीय परियोजना के ब ताप विद्युत गृह की 200 मेगावाट क्षमता की 9 वीं इकाई में बुधवार की देर रात बॉयलर ट्यूब लीकेज होने के कारण बंद हो गई है जबकि बीते शुक्रवार से ही 13वीं इकाई में आवश्यक कार्य कराने को लेकर बंद कर दी गई है। आज समाचार लिखे जाने तक 200 मेगावाट क्षमता की 10वीं इकाई से 121 मेगावाट एवं 11वीं इकाई से 71 मेगावाट तथा 12वीं इकाई से 117 मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा था। इसके साथ ही ओबरा सी तापीय परियोजना की पहली 660 मेगावाट इकाई से 497 मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा था।

परियोजना सूत्रों की माने तो ओबरा सी परियोजना की 660 मेगावाट क्षमता की दूसरी इकाई भी बीते बुधवार की रात से बन्द चल रही है। इसके पीछे का कारण अभी तक जो सुनने में आया है कि ओबरा सी का निर्माण करने वाली दक्षिण कोरियाई कम्पनी दुसान के अधीन कार्य कर रही जीई पावर को बायलर निर्माण का  भुगतान नही किया गया है। जिसके कारण कम्पनी ने परियोजना को बंद कर दिया, जिससे करोड़ो रूपये का नुकसान सरकार को हो रहा है। समाचार लिखे जाने तक ओबरा सी की दूसरी इकाई से चालू नही हुई थी।

वही इस मामले में जब सम्बंधित अधिकारी से जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो सेलफोन कवरेज क्षेत्र से बाहर बता रहा था।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    1543
    वोट करें

    भारत की राजधानी क्या है?