महिला आरक्षी अपने बीट में सरकार की योजनाओं से महिलाओ को करें जागरूक: कालू सिंह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

जनपद की समस्त महिला बीट आरक्षियों के साथ मासिक समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में पुलिस लाइन स्थित सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह द्वारा महिला बीट सुदृढ़ीकरण के सम्बन्ध में जनपद की समस्त महिला बीट कर्मियों की मीटिंग की गयी। उक्त मीटिंग के दौरान महिला बीट कर्मियों को बीट क्षेत्र में नियमित रूप से भ्रमण करते हुये कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को सरकारी योजनाओं से जागरूक करने का निर्देश दिया। 

अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महिला आरक्षी अपने-अपने क्षेत्र में सरकार की योजनाओं जैसे-प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, बैंकिंग करेस्पोन्डेन्ट सखी, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना, छात्रवृत्ति योजना आदि तथा महिला सम्बन्धी अपराधों से बचाव व रोकथाम, महिला सम्बन्धी कानूनों यथा पोक्सो एक्ट, पोश एक्ट, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम आदि के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान करें। इसके साथ ही बीट क्षेत्र में होने वाले अवैध कार्यों के सम्बन्ध में अभिसूचना संकलन करने तथा अवैध शराब/मादक पदार्थों/छेड़खानी/महिला उत्पीड़न में लिप्त अपराधियों व मनचलों/शोहदों के सम्बन्ध में जानकारी एकत्र करें।

उक्त के अतिरिक्त महिला बीट कर्मियों से उनके कार्य के सम्बन्ध में प्रश्नोत्तर करते हुये उनसे बीट क्षेत्र के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी और विभिन्न सरकारी योजनाओं व महिला सम्बन्धी कानूनों के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान करते हुये उनकी दक्षता में वृद्धि की गयी। साथ ही महिला बीट में प्रभावी कार्यवाही हेतु उच्चाधिकारीगण से प्राप्त निर्देशों से अवगत कराते हुये ब्रीफ किया गया।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय द्वारा महिला बीट कर्मियों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा गया तथा प्रकाश में आने वाली समस्याओं के निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारीगणों को निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?