👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

ट्रेन के चपेट में आने से अधेड़ की मौत

दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के मनबसा गांव में ट्रेन के चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि 55 वर्षीय सीताराम पुत्र रामलाल निवासी करमडाड़ मनबसा प्रतिदिन इस पटरी को पार करते हैं। एक मात्र रास्ता पगडण्डी है। बुधवार की तड़के भोर करीब चार बजे दुद्धी से चोपन की ओर जा रही शक्तिपुंज एक्सप्रेस के चपेट में आ गए। लोको पायलट द्वारा स्टेशन अधीक्षक को सूचना दिया। रेलवे अधिकारियों की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। ग्रामीण बताते हैं कि सीताराम रोजाना इस पटरी से आते जाते हैं। इनका एक मात्र घर आने जाने का सुविधा है। बुधवार को किसी काम से भोर में निकले हुए थे। उसी दौरान ट्रेन के चपेट में आ गए। जिससे इनकी मृत्यु हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?