पेड़ से लटकता मिला महिला का शव, इलाके में सनसनी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

बभनी (सोनभद्र)। स्थानीय थाना क्षेत्र में एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के खोतोमहुआ गांव की रहने वाली फूलेसरी देवी (34 वर्ष) पत्नी रामप्रसाद ने शुक्रवार की रात घर से करीब 100 मीटर दूर एक महुआ के पेड़ में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि घटना के समय परिवार के सभी लोग खाना खाकर सोने चले गए थे।

मृतका के पति रामप्रसाद के मुताबिक रात में दोनों बच्चे और पिता एक जगह सो रहे थे, जबकि फूलेसरी देवी उसी कमरे में अलग स्थान पर लेटी थीं। देर रात वह चुपचाप उठकर घर से बाहर निकल गईं और गांव से थोड़ी दूरी पर स्थित महुआ के पेड़ पर चढ़कर साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।

शनिवार सुबह जब ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकले तो पेड़ से लटकता शव देखकर हड़कंप मच गया। शोर-शराबा सुनकर परिजन भी मौके पर पहुंचे। मां का शव पेड़ से लटकता देख बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और गांव में मातम पसर गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सब-इंस्पेक्टर तेज बहादुर सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।

इस संबंध में थाना प्रभारी D. P. Yadav ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?