पुल से युवती ने लगाई छलांग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

चोपन (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवती ने सोन नदी पर बने पुराने चोपन पुल से छलांग लगा दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

जानकारी के अनुसार वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर स्थित सोन नदी के पुराने चोपन पुल से युवती के कूदने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। गंभीर रूप से घायल युवती को देखकर लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही चोपन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से युवती को बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा। बताया जा रहा है कि युवती गंभीर रूप से घायल है और उसका उपचार जारी है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवती ने पुल से छलांग क्यों लगाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?