…कौन कहता कि गिद्ध भारत से लुप्त हुए पेड़ों के बजाय कुर्सियों पर पाए जाते हैं:डॉ. धर्म प्रकाश मिश्र

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

0 मधुरिमा साहित्य गोष्ठी का 64वां अखिल भारतीय कवि सम्मेलन हुआ संपन्न


0 कड़ाके की ठंड में पूरी रात कवियों को सुनने डटे रहें श्रोता

सोनभद्र। रावर्ट्सगंज के आरटीएस क्लब मैदान में विगत छः दशकों से प्रति वर्ष आयोजित होने वाला मधुरिमा साहित्य गोष्ठी का सारस्वत महायज्ञ 64 वें सफल आयोजन को पूर्ण कर इतिहास में दर्ज हो गया लगभग 90 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे साहित्यकार पं० अजय शेखर ने आज से 64 वर्ष पूर्व 26 वर्ष की आयु में इस सारस्वत महायज्ञ के अनुष्ठान का संकल्प लेकर अपनी साहित्यिक साधना सुरु की जो रजत जयन्ती, स्वर्ण जयन्ती, हीरक जयन्ती मनाने के पश्चात अब अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का यह आयोजन 65 वें वर्ष में प्रवेश कर नीलम जयन्ती वर्ष के साथ अनवरत साधना से सिद्धि को प्राप्त कर चुका है।
सर्द मौसम में बादल और घने कोहरे की चादर ओढ़े शुक्रवार की शाम को रावर्ट्सगंज का आरटीएस क्लब मैदान अपने अतीत को समेटे वर्तमान के साथ भविष्य की इबारत को लिखते हुए मधुरिमा साहित्य गोष्ठी द्वारा आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में कविता, गीत, गजल, मुक्तक, छन्द और शेरो शायरी की शानदार प्रस्तुतियों के बीच आह-आह और वाह- वाह के दाद के साथ तालियों के गड़गड़ाहट से गुलजार रहा।
मधुरिमा साहित्य गोष्ठी के उप निदेशक आशुतोष पाण्डेय मुन्ना के संयोजन में आयोजित 64 वां अखिल भारतीय कवि सम्मेलन जाने माने गीतकार मनमोहन मिश्र के अध्यक्षता और नगर पालिका परिषद रावर्ट्सगंज की अध्यक्ष रूबी प्रसाद के मुख्यातिथ्य में सपन्न हुआ, जिसका संचालन वाराणसी से आये हास्यकवि नागेश सांडिल्य ने किया।
कार्यक्रम का आगाज लोक भाषा के सुप्रसिद्ध गीतकार जगदीश पंथी द्वारा मधुरिमा साहित्य गोष्ठी के स्वर्णिम अतीत पर विषय प्रवर्तन व आगन्तुकों के स्वागत सम्मान के साथ गीतकार ईश्वर विरागी के वाणी वन्दना से किया गया।
हास्य व्यंग्य के कवि अजय चतुर्वेदी कक्का ने –
जनम क पापी नाम धरम चन्द,मारी के पउवा देवता तारइं
छ -छ अण्डा सांझ सबेरे, पण्डा क मेहरारू झारैं की प्रस्तुति से गुदगुदाकर श्रोताओं को लोटपोट कर दिया।
वाराणसी से चल के आये डॉ. धर्म प्रकाश मिश्र ने-
कौन कहता कि गिद्ध भारत से लुप्त हुए
पेड़ों के बजाय कुर्सियों पर पाए जाते हैं
त्रेता वाला गिद्ध सीता माता हेतु जान दिया
कलयुग के गिद्ध सीताओं को नोच खाते हैं सुनाकर राजनीति पर करारा प्रहार किया वहीं चंदौली से चल के आये गीतकार मनोज द्विवेदी मधुर ने अपनी रचना-
सबने चाहा था जैसे मैं चला ही नहीं
सबके बहकावे में ढला ही नही
मैं जमाने की नजरों में नाकाम हूँ
क्योंकि मैंने किसी को छला ही नही सुनाकर समां बांध दिया।
ओज के कवि प्रभात सिंह चन्देल ने अपने हिस्से का काव्य पाठ करते हुए राष्ट्रवाद से ओत प्रोत रचना –
हो जाऊं कुर्बान अगर माँ भारती के चरणों मे, मेरे मस्तक पर मेरा भारत महान लिख देना–
पूजा अरदास यही प्रार्थना इबादत है, इसके न मध्य राजनीति को ले आइये।
राजद्रोह को जो कह राष्ट्रद्रोह दमन करे, भ्रष्ट नेता नगरी की लंका को जलाइए।
सुनाकर दिलों में देश भक्ति का भाव भरा तो पूरा सदन भारत माता के जयकारे से गूंज उठा।
सोनभद्र की कवियित्री डा.रचना तिवारी ने अपनी रचना-
जो मौसम आतिशी कर दे सराफत हो नही सकती
धर्म के नाम पर दंगा इबादत हो नही सकती
शहीदों की शहादत को कलंकित करने वाले सुन
सियासत से कभी मां की सिकायत हो नही सकती की प्रस्तुति से आयोजन में चार चांद लगा दिए।
सोनभद्र से शायर अब्दुल हई ने अपना कलाम हम बेगाने हो गए सुनकर श्रोताओं को सोचने पर मजबूर कर दिया। कवि सुधाकर स्वदेश प्रेम ने यह भारत देश है मेरा सुनाया तो वहीं म्योरपुर से आये यथार्थ विष्णु ने
हम जगमग करते हैं सबको रहते भले अंधेरे में
नाम हमारा सोनभद्र है दीपक जैसी हालत है
सुनाकर सोनभद्र का दर्द साझा किया तो कमल नयन त्रिपाठी ने –
सुरुरे इश्क था मुझ पर जग से ना समझ भी थे
नजर में जो चढ़ाया था नरों ने वो उतारी भी सुनाकर वाहवाही लूटी वहीं विवेक चतुर्वेदी ने अपनी प्रस्तुति –
आप जैसों का तलबगार नही हो सकता
दोस्त हो सकता हूँ मगर यार नही हो सकता
तालियां बटोरी। लीलासी से चल के आये लखन राम जंगली विस्थापितों के दर्द को उकेरते हुए अपनी रचना –
जंगली के घर बिछ गईस कारखानन के जाल।
‘जंगली’ जंगली रह गईस बाकी माला-माल
सुनाकर व्यवस्था को आड़े हाथों लिया।
लखनऊ से चल के आये देश के जाने माने गीतकार डा.सुरेश ने –
बीत जाएंगे –
ये कुहांसे भरे दिन भी बीत जाएंगे
तू चला चल पथिक निश्चल अब न घबराना
पांव चलकर एक दिन मंजिल को पाएंगे
सुनाकर आयोजन को ऊंचाई प्रदान की।
वाराणसी से आये सलीम शिवालवी ने-
जल रहे हैं सितम अंगारे
हम न भागेंगे खौफ के मारे
जंग हारे हैं है मलाल इसका
हम अभी हौसला नही हारे
सुनाकर लोकतंत्र को आइना दिखाया तो वहीं
संचालक नागेश सांडिल्य ने अपनी हास्य रचना सुनाकर-
एक दिन पूछा मैंने श्री गणेश बोलें आप
वाहन में आपके ये कैसी बेहिसाबी है
आप हैं विशालकाय वाहन है लघुरूप
मूसक से मिल रही ये कैसी कामयाबी है
सुनाकर माहौल को खुशनुमा बना दिया
गोरखपुर से चल के आये गीतकार मनमोहन मिश्र ने अध्यक्षीय काव्यपाठ करते हुए-
नफरत का जाम मुझसे तो ढाला न जाएगा
ये काम मेरे दिल से सम्भाला न जायेगा
औकात जानता हूं मैं अपने सउर का
कीचड़ किसी पर मुझसे उछाला न जायेगा
सुना कर आयोजन को शिखर पर पहुंचा दिया और मधुरिमा कविता, मुक्तक, छंद व गीत गजलों को गुनगुनाते हुए श्रोताओ के जेहन में अपनी अमिट छाप छोड़ गयी। उक्त अवशर पर पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद रावर्ट्सगंज कृष्ण मुरारी गुप्ता, पुलिस क्षेत्राधिकारी सीओ सिटी रणधीर मिश्रा, समाज व साहित्य सेवी अनु विलियम ( बेल्जियम), वनवासी सेवा आश्रम गोविन्दपुर से ड़ा. विभा बहन, विमल भाई, जगत भाई, देवनाथ भाई, शिव सरन भाई,
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेश द्विवेदी, जगदीश मिश्रा, गोपाल स्वरूप पाठक, विनय गोयल, धीरज पाण्डेय, शैलेन्द्र चौबे, जय शंकर भारद्वाज पत्रकार वृजेश कुमार शुक्ला, मोनू गुप्ता, मुनी महेश शुक्ल, अमित मिश्रा,, ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी, गिरीश पाण्डेय, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रभाकर श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव, आनन्द मिश्र, समाजसेवी संदीप सिंह चन्देल, विन्देश्वरी श्रीवास्तव, राजेन्द्र प्रसाद, मंजेश सिंह, भाजपा पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष बलराम सोनी, गौरव शुक्ला, विनोद सोनी, व्यापार मण्डल से चन्दन केसरी, आशीष केशरी, श्याम मोहन पाण्डेय, प्रमोद यादव समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1566
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?