सोनभद्र बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। सोनभद्र बार एसोसिएशन की वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रथम दिन अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र क्रय किया, जिनमें उमेश कुमार मिश्रा, हेमनाथ द्विवेदी, शेष नारायण दीक्षित उर्फ बबलू दीक्षित और अशोक प्रसाद श्रीवास्तव शामिल हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशियों गोविंद प्रसाद मिश्र और अजय कुमार द्विवेदी ने नामांकन पत्र क्रय किया। महामंत्री पद के लिए अरुण कुमार सिंघल ने पर्चा लिया। सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष से ऊपर के 6 पदों के लिए परवेज अख्तर खान ने नामांकन पत्र क्रवाया, जबकि सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष के नीचे के 6 पदों के लिए दिनेश धर दुबे और आशुतोष पाठक ने नामांकन पत्र क्रवाया। निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि नामांकन पत्रों का वितरण तीन जनवरी और पांच जनवरी को दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक किया जाएगा। नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया पांच और छह जनवरी को निर्धारित की गई है, जिसका समय भी दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?