शिवार्चन काव्य संध्या का आयोजन, कवियों ने सावन समसामयिक विषयों पर किया काव्य पाठ”सिद्धनाथ पाण्डेय के सानिध्य में सजी
सोनभद्र। उत्सव ट्रस्ट के संरक्षक डॉ. एस.पी. पाठक के शहर स्थित आवास पर रविवार शाम को उत्सव ट्रस्ट साहित्य विभाग “अदब ओसारी” के तत्वावधान में शिवार्चन काव्य संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में निदेशक सिद्धनाथ पाण्डेय मौजूद रहे, अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार रामनाथ शिवेन्द्र ने की।
मुख्य अतिथि सिद्धनाथ पांडेय, अजय चतुर्वेदी कक्का व विशिष्ट अतिथि राकेश शरण मिश्र एडवोकेट, अशोक तिवारी एडवोकेट रहे। संचालन शहीद स्थल करारी प्रमुख प्रदुम्न त्रिपाठी एडवोकेट ने किया। शुभारंभ दिवाकर द्विवेदी ‘मेघ’ ने वाणी वंदना से किया।
विकास वर्मा ने “शिवजी के गूंजति जयकार बा, महिमा अपार बा” कजली सुनाकर वातावरण भक्तिमय कर दिया। सुशील मिश्रा (सोन संगीत फाउंडेशन) ने शिव को समर्पित पूर्वी गीत प्रस्तुत किया।-प्रदुम्न त्रिपाठी एडवोकेट ने “शिवशंकर के महिमा अपार बा” और “चीनी सत्तर के पार बा बाजार में मोदी सरकार में ना” कजली से आम जनता की पीड़ा को स्वर दिया।
-अजय चतुर्वेदी कक्का ने “रास्ते सब बंद हैं हम क्या करें, हर तरफ जयचंद हैं हम क्या करें” सुनाकर महफिल लूट ली।
-कौशल्या कुमारी चौहान ने श्रृंगार रचना, अरुण तिवारी ने भारत वंदना, जयराम सोनी ने चंदा चोरी पर हास्य व्यंग्य प्रस्तुत किया।
-सुधाकर पांडेय ‘स्वदेशप्रेम’, गोपाल कुशवाहा, दयानंद दयालू, धर्मेश चौहान, विवेक चतुर्वेदी ने भी काव्य पाठ किया।
मुख्य अतिथि सिद्धनाथ पांडेय ने जल, जंगल, जमीन और पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया। अध्यक्ष रामनाथ शिवेन्द्र ने कहा कि कवि को आम आदमी की पीड़ा को स्वर देना चाहिए।
कार्यक्रम में डॉ. अमरनाथ पाठक, रामचंद्र मिश्र, मदन चौबे, गोपाल बंगाली, ठाकुर कुशवाहा, फारुख अली हाशमी, जयशंकर त्रिपाठी समेत कई साहित्य प्रेमी मौजूद रहे। आभार आशीष पाठक एडवोकेट, ट्रस्टी उत्सव ट्रस्ट ने व्यक्त किया।






