“निचले इलाकों में जलभराव और नदी-नालों में उफान की आशंका, लोगों से सतर्क रहने की अपील”
सोनभद्र। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, लखनऊ द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 23 अगस्त की शाम से सोनभद्र में भारी वर्षा और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। 24 से 27 अगस्त के दौरान भी कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है।
पूर्वानुमान को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।- निचले क्षेत्रों में जलभराव और अस्थायी बाढ़- मौसमी नदी-नालों के जलस्तर में अचानक वृद्धि- कच्चे व असुरक्षित मकानों को क्षति- बिजली व्यवस्था में व्यवधान- फिसलन और कम दृश्यता से यातायात प्रभावित
जिलाधिकारी / अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने अपील की है कि — भारी वर्षा के दौरान नदी, नालों और जलाशयों के पास न जाएं- उफनते नाले-नालों को पार करने की कोशिश न करें- निचले और जलभराव वाले इलाकों में विशेष सतर्कता बरतें- कच्चे या जर्जर मकानों से सुरक्षित स्थान पर चले जाएं- गड्ढों, पोखरों, तालाबों में स्नान न करें- अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम देखकर ही वाहन चलाएं
किसी भी आपात स्थिति में तुरंत स्थानीय प्रशासन को सूचना दें और अफवाहों पर ध्यान न दें।






